अगर आप फिजिक्स पेपर की तैयारी करने जा रहे हैं, लेकिन आपको फिजिक्स के प्रश्नों के पैटर्न के बारे में जानकारी नहीं है तो ये पोस्ट आपके लिए है | इस पोस्ट में बीएससी फर्स्ट ईयर फिजिक्स के प्रश्नों को दिया गया है, इस पोस्ट में बीएससी फर्स्ट ईयर फिजिक्स के द्वितीय और तृतीय पेपर के संभावित प्रश्नों का संग्रह है | ये प्रश्न पूर्व में भी पुछे जा चुके हैं और आगामी परीक्षा के लिए भी अति महत्वपूर्ण हैं |
आप इन प्रश्नों को फिजिक्स मॉडल पेपर के तौर पर अपने भौतिक विज्ञान यानी फिजिक्स नोट्बुक में लिखें और इनके उत्तर अपनी पाठ्यपुस्तक की सहायता से लिखकर तैयार कर ले | जिस अध्याय के प्रश्न दिए गए हैं उन चैप्टर को पूरा पढ़े और उसके बाद ही अपने उत्तर को लिखें | इस प्रक्रिया में आप कई और प्रश्नों के उत्तर स्वत: प्राप्त कर लेंगे |
इन प्रश्नों के उत्तर को कंठाग्र करने के लिए अपनी कॉपी में उत्तर को बार बार लिख कर आत्मसात करने की कोशिस करें | इस तरह से याद किये गए उत्तर लम्बे समय तक याद रहते हैं और बेहतर नोटबुक परीक्षा के वक्त समय की बचत करता है |
BSC 1st Year Physics Questions |
बीएससी फर्स्ट ईयर फिजिक्स द्वितीय प्रश्न पत्र, bsc 1st year physics 2nd paper
- प्रश्न - जूल का प्रभाव क्या है? उष्मागतिक रूप में जूल गुणांक के लिए व्यंजन का निगमन कीजिए |
- प्रश्न - दो पिंड A और B जिनके ताप क्रमशः 427०C और 227०C हैं, एक निर्वातित बर्तन में रखे गए हैं जिसका ताप 27०C है| A और B से ऊष्मा हानि की दर की तुलना कीजिये|
- प्रश्न - ब्राउनियन गति से आप क्या समझते हैं? आवोगाद्रो संख्या प्राप्त करने के लिए आइन्सटाइन ने इसकी किस प्रकार की व्याख्या की? आवोगाद्रों संख्या का परिकलन कीजिये|
- प्रश्न - हैड्रोजन गैस को द्रवित करने के सिद्धांत व विधि का वर्णन कीजिये |
- प्रश्न - निट्रोजन अणु की 15०C ताप तथा 76 सेमी (पारा) दाब पर वर्ग-माध्य-मूल चाल ज्ञात कीजिए (निट्रोजन का परमाणु भार =14)
- प्रश्न - उर्जा समविभाजन नियम की विवेचना कीजिये और इसके आधार पर f स्वतंत्रा कोटि के अणुओं वाली गैस की विशिष्ट ऊष्मा का व्यंजक ज्ञात करें |
- प्रश्न - अत: एक-, द्वि- तथा बहु-परमाणु गैसों के लिए v के मान की गणना करें |
- प्रश्न - कार्नो उष्मा इंजन की व्याख्या करें और इसकी दक्षता का सूत्र प्राप्त करें| ये भी बताएं की व्यावहारिक रूप से इसे क्यों प्राप्त नहीं किया जा सकता है?
- प्रश्न - किसी निकाय की स्वातंत्र्य की कोतियों से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न - किसी गैस के अणुओं के माध्य पथ से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न - आदर्श गैसे की ऐन्ट्रोपि में परिवर्तन के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए|
- प्रश्न - प्लांक के विकिरण सूत्र का निगमन कीजिए और समझाए|
- प्रश्न - किसी वस्तु के 5 gm का ताप 100k-300k पर गर्म किया जाता हैं, तब उसकी एन्ट्रोपि परिवर्तन की गणना कीजिए, यहाँ वस्तु की विशिष्ट ऊष्मा 0.1 calgm-k है |
- प्रश्न - उष्मागतिकी का प्रथम नियम क्या है? और इसका भौतिक महत्व को समझायें|
- प्रश्न - गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल की परिभाषा दीजिये | सिद्ध कीजिये की गैस में ध्वनि की चाल, गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल के अनुक्रमानुपाती होती है |
- प्रश्न - टिप्पणी लिखें - पथ पर निर्भर राशि, पथ से स्वत्रंत राशि
- प्रश्न - ब्राउनियन गति को समझाएं और इन पर टिप्पणी लिखें- R.D परेड, वायु में धुएँ के कण, नली में द्रव का प्रवाह|
- प्रश्न - श्यानता गुणांक अनुक्रमानुपती क्या होता है समझायें |
- प्रश्न - आदर्श गैस की आतंरिक उर्जा किस पर निर्भर करती है? दाब, ताप और आयतन को समझायें|
बीएससी फर्स्ट ईयर फिजिक्स तृतीय प्रश्न पत्र, bsc 1st year physics 3rd paper
- प्रश्न - शुद्ध और अशुद्ध अर्द्धचालक से क्या अभिप्राय है?
- प्रश्न - ए.सी. सेतु की संतुलन अवस्था को लिखिए|
- प्रश्न - थेवनिन के सिद्धांत को लिखिए |
- प्रश्न - जेनर ब्रेकडाउन से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न - माडूलन को विस्तार से समझाएं|
- प्रश्न - दोलन हेतु बारखाउसेन सिद्धांत को लिखिए |
- प्रश्न - वोल्टेज रेगुलेशन का क्या तात्पर्य है?
- प्रश्न - अवक्षय परत से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न - मल्टीमीटर के उपयोग को लिखिए|
- प्रश्न - रेक्टीफिकेशन को विस्तार से समझाएं|
- प्रश्न - L-C परिपथ में डिसचार्जिंग की व्याख्या करें |
- प्रश्न - सुपरपोजीशन सिद्धांत को प्रयोग द्वारा समझाए|
- प्रश्न - ट्रांजिस्टर के कार्य विधि की व्याख्या कीजिए |
- प्रश्न - R-C युग्मित प्रवर्धक के कार्य विधि की विवेचना कीजिए |
- प्रश्न - केपिस्टर इनपुट फ़िल्टर की विवेचना कीजिए|
- प्रश्न - लीनियर डायोड डिटेक्टर के कार्य विधि की व्याख्या कीजिए |
- प्रश्न - ट्रांजिस्टर नियतांक को परिभाषित करें |
- प्रश्न - p-n सन्धि डायोड की कार्य प्रणाली की विवेचना कीजिए|
- प्रश्न - एम्पलीट्यूड मोडुलेटेड तरंग में पावर का वर्णन कीजिए|
- प्रश्न - सतत दोलन हेतु बार्कहाउसेन सिद्धांत की व्याख्या कीजिए|
- प्रश्न - उपयुक्त संघनित्र की धारिता प्राप्त करने के लिए सेरिंग ब्रिज के सिद्धांत और कार्य प्रणाली बताए|
- प्रश्न - जेनर डायोड एक वोल्टेज रेगुलेटर की भांति कार्य करता है, व्याख्या करें |
- प्रश्न - कैथोड रे आसिलोग्रफ का वर्णन कीजिए और इसके सामान्य उपयोग की व्याख्या कीजिए|
- प्रश्न - एम्प्लीटयूड मोडुलेशन की व्याख्या कीजिए| इसके फ्रीक्वेन्सी स्पेक्ट्रम तथा एम्प्लीटयूड मोडुलेटेड वोल्टेज के वेवफार्म को दर्शाए|
Physics Honours 1st Year Syllabus - बीएससी प्रथम वर्ष भौतिकी विज्ञानं पाठ्यक्रम
भौतिकी विज्ञान पाठ्यक्रम - Physics Syllabus
बीएससी-1 भौतिक विज्ञान (Physics)
पेपर-1 यांत्रिकी और तरंग गति (Mechanics and Wave Motion)
यूनिट-1
- जड़त्वीय रिफरेन्स फ्रेम, न्यूटन के गति के नियम, रेक्टिलिनियर में कण की गतिशीलता और परिपत्र गति, कंजरवेटिव और नॉन कंजरवेटिव बल, ऊर्जा का संरक्षण, लाइनर संवेग और कोणीय (angular) संवेग, एक और दो आयामों में टकराव, अनुप्रस्थ काट
यूनिट-2
- सरल निकायों के लिए घूर्णी ऊर्जा और घूर्णी जड़ता, संयुक्त अनुवाद और क्षैतिज और झुके हुए तलों पर एक कठोर पिंड का घूर्णन और गति, एक शीर्ष की गति, लोचदार स्थिरांक, बीम के झुकने और सिलेंडर टोर्सिओंन
यूनिट-3
- केंद्रीय बल, दो कण केंद्रीय बल समस्या, कम द्रव्यमान, सापेक्ष और द्रव्यमान का केंद्र गति, गुरुत्वाकर्षण का नियम, केप्लर के नियम, ग्रहों और उपग्रहों की गति, भू स्थिर उपग्रह
यूनिट-4
- सरल आवर्त गति, S. H. M. का अवकल समीकरण और उसका हल, संकेतन सम्मिश्र का उपयोग, अवमंद और मजबूर कंपन, सरल हार्मोनिक गति की संरचना, तरंग गति का अवकल समीकरण, द्रव मीडिया में समतल प्रगतिशील तरंगें, तरंगों का परावर्तन, परावर्तन, सुपरपोजिशन, स्थिर तरंगें, दबाव और ऊर्जा वितरण, चरण और समूह वेग (phase and group velocity)
पेपर-2 गतिज सिद्धांत और थर्मोडायनामिक्स (Kinetic Theory And Thermodynamics)
यूनिट-1
- आदर्श गैस: काइनेटिक मॉडल, बॉयल के नियम की कटौती, तापमान की व्याख्या, आर.एम.एस. अणुओं की गति का अनुमान, ब्राउनियन गति, एवोगैड्रो संख्या का अनुमान, ऊर्जा का समविभाजन, एकपरमाणुक गैस की विशिष्ट ऊष्मा, di- और त्रिपरमाण्विक गैसों का विस्तार, निम्न तापमान व्यवहार, एक आदर्श गैस का रुद्धोष्म प्रसार, वायुमंडलीय भौतिकी में अनुप्रयोग, वास्तविक गैस: वांडर वाल्स गैस, स्टेट समीकरण, वैन डेर वाल्स बलों की प्रकृति, पी-वी प्रयोगात्मक तुलना, महत्वपूर्ण स्थिरांक, गैस और वाष्प। आदर्श गैस का जूल विस्तार, वेंडर वाल्स गैस, जूल गुणांक, जे-टी कूलिंग का अनुमान
यूनिट-2
- गैसों का द्रवण: बॉयल तापमान, पुनर्योजी का सिद्धांत, कूलिंग और कैस्केड कूलिंग, हाइड्रोजन और हीलियम गैस का द्रवीकरण, प्रशीतन चक्र, दक्षता का अर्थ, गैसों में परिवहन परिघटनाएँ: आणविक टकराव, माध्य मुक्त पथ और कोलिजन, आणविक व्यास और माध्य मुक्त पथ का अनुमान, द्रव्यमान का परिवहन, संवेग और ऊर्जा और अंतर्संबंध, तापमान और दबाव पर निर्भरता
यूनिट-3
- ऊष्मप्रवैगिकी के नियम: ज़ीरोथ का नियम, विभिन्न संकेतक आरेख द्वारा किया गया कार्य, उष्मागतिकी का पहला नियम, आंतरिक ऊर्जा अनुप्रयोग, प्रतिवर्ती और अपरिवर्तनीय परिवर्तन, कार्नोट चक्र और इसकी दक्षता, कार्नो प्रमेय और ऊष्मागतिकी का दूसरा नियम, सेकेंडरी लॉ के विभिन्न संस्करण, व्यावहारिक आंतरिक दहन इंजन में प्रयुक्त चक्र, एन्ट्रापी, एन्ट्रापी की वृद्धि का सिद्धांत, तापमान का थर्मोडायनामिक पैमाना; ऊष्मप्रवैगिकी का तीसरा नियम, थर्मोडायनामिक संबंध: थर्मोडायनामिक चर; मैक्सवेल के सामान्य संबंध, एक सामान्य प्रणाली में जूल थॉमसन कूलिंग और एडियाबेटिक कूलिंग के लिए अनुप्रयोग, वेंडर वाल्स गैस, क्लॉसियस-क्लैपेरॉन ऊष्मा समीकरण, थर्मोडायनामिक क्षमता और संतुलन, थर्मोडायनामिकल सिस्टम, थर्मोडायनामिकल चर के साथ संबंध, विमुद्रीकरण रुद्धोष्म के कारण ठंडा होना, उत्पादन और बहुत कम तापमान का मापन
यूनिट-4
- ब्लैकबॉडी विकिरण: शुद्ध तापमान निर्भरता, स्टीफन-बोल्ट्ज़मैनलॉ, विकिरण का दबाव, ब्लैक बॉडी रेडिएशन का वर्णक्रमीय वितरण, वीन का विस्थापन मानसिकता (Wien’s displace mentlaw), रेले-जीन का नियम (Rayleigh-Jean’s law), पराबैंगनी (ultraviolet catastrophy), प्लांक का नियम, किरचफ का नियम: अवशोषण और उत्सर्जन
पेपर-3 सिर्किट फंडामेंटल और बसिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स (Circuit Fundamentals And Basic Electronics)
यूनिट-1
- आगमनात्मक प्रतिरोधों के माध्यम से धाराओं का विकास और क्षय, चार्जिंग और डिस्चार्जिंग आर.सी. और आर.एल.सी. सर्किट, स्थिर समय, उच्च प्रतिरोध का मापन, उच्च प्रतिरोध का मापन, एसी ब्रिज, मैक्सवेल और शेरिंग्स ब्रिज, वियन ब्रिज, थेवेनिन, नॉर्टन और सुपरपोजिशन प्रमेय
यूनिट-2
- अर्धचालक, आंतरिक और बाह्य अर्धचालक, n-प्रकार और p-प्रकार अर्धचालक, निष्पक्ष डायोड फॉरवर्ड बायस और रिवर्स बायस डायोड, रेक्टिफिएर के रूप में डायोड, डायोड विशेषता, जेनर डायोड, हिमस्खलन और जेनर ब्रेकडाउन, बिजली की आपूर्ति, रेक्टिफायर, ब्रिज रेक्टिफायर, संधारित्र इनपुट फ़िल्टर, वोल्टेज विनियमन, जेनर नियामक, द्विध्रुवी ट्रांजिस्टर, डीसी अल्फा, डीसी बीटा ट्रांजिस्टर वक्र
यूनिट-3
- ट्रांजिस्टर बायसिंग सर्किट: बेस बायस, एमिटर बायस और वोल्टेज डिवाइडर बायस, डीसी लोड लाइन, बेसिक एसी समकक्ष सर्किट, कम आवृत्ति मॉडल, छोटे सिग्नल एम्पलीफायर, सामान्य एमिटर एम्पलीफायर, कलेक्टर एम्पलीफायर, आधार एम्पलीफायर, करंट और वोल्टेज लाभ, आर.सी. युग्मित एम्पलीफायर, लाभ, आवृत्ति प्रतिक्रिया, कम, मध्यम और उच्च पर समकक्ष सर्किट आवृत्तियों, प्रतिक्रिया सिद्धांत
यूनिट-4
- इनपुट और आउटपुट प्रतिबाधा, ओससेलाटर ट्रांजिस्टर, सामान्य चर्चा और सिद्धांत हार्टले ओससेलाटर (Hartley oscillator), ट्रांसमिशन और रिसेप्शन के तत्व, आयाम मॉडुलन के बुनियादी सिद्धांत और डिमॉड्यूलेशन रैखिक मल्टीमीटर का सिद्धांत और डिजाइन और उनका अनुप्रयोग, कैथोड किरण ऑसिलोग्राफ और इसके सरल अनुप्रयोग
Bsc First Year Physics Book - बीएससी प्रथम वर्ष भौतिकी विज्ञान पुस्तक
पाठ और संदर्भ पुस्तकें - Text and reference books
- ईएम परसेल, एड - बर्कले फिजिक्स कोर्स, वॉल्यूम-1 यांत्रिकी (Mechanics), मैकग्रा-हिल
- आर पी फेमैन - फिजिक्स, वॉल्यूम-1
- जे.सी. उपाध्याय - यांत्रिकी (Mechanics)
- पी.के. श्रीवास्तव - मैकेनिक्स
- जी.जी. अग्रवाल और एच.पी. सिन्हा - थर्मल फिजिक्स
- एस.के. अग्रवाल और बी.के. अग्रवाल - थर्मल फिजिक्स
- बीजी स्ट्रीटमैन - सॉलिड स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस
- डब्ल्यू. डी. स्टेनली - इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सर्किट और अनुप्रयोग
- जेडी राइडर - इलेक्ट्रॉनिक्स फंडामेंटल्स एंड एप्लीकेशन
- जे मिलमैन और ए ग्रेबेल - माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक
आपको इस पोस्ट BSC 1st Year Physics 2&3 Most Important Questions 2022 In Hindi में दिया गए प्रश्नों के संग्रह अगर अच्छे लगे हों तो सब्सक्राइब करें |