CBSE Class 12 Physics Most Repeated Questions 2022 In Hindi
cbse class 12 physics most repeated questions 2022 in hindi, 10 + 2 1st year physics question, cbse question bank 2022 class 12 pdf, फिजिक्स मॉडल पेपर 2022, physics model paper 2022 class 12 cbse, 12th model paper 2022 cbse, cbse class 12 physics most important questions, important questions for class 12 cbse physics chapter wise
आज इस पोस्ट में सीबीएसई बोर्ड के फिजिक्स पेपर के प्रश्नों को आपके समक्ष प्रेषित किया जा रहा है| ये प्रश्न cbse के 12th physics का है और previous year question papers पर आधारित है | आप इन प्रश्नों को ध्यान से अपनी फिजिक्स नोटबुक में लिखें और पाठ्यपुस्तक से इनकें उत्तर तैयार करें| ये प्रश्न पूर्व में भी पूछे जा चुके हैं तो आगामी परीक्षा के लिए भी संभावित प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं |
![]() |
CBSE Class 12 Physics Questions |
सैंपल पेपर क्लास 12 फिजिक्स के इन प्रश्नों के उत्तर को याद करके दूसरी कॉपी में बार बार अपनी याद से लिखने की कोशिश करें | इस प्रकार से याद किये गए उत्तर लम्बें समय तक आपके जेहन में रहेंगे और परीक्षा के वक्त आपका कीमती समय बचायेंगे |
सीबीएसई की परीक्षा पैटर्न के तहत आपको परीक्षा हॉल में प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय भी दिया जाता है | प्रश्नों के जबाब देना शुरू करने के पहले आप दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर प्रश्नों पर जाएँ| इस परीक्षा के अधिकतम अंक 70 होते हैं और समय 3 घंटा दिया जाता है| प्रश्नों की कुल संख्या सामान्यत: 26 होती है |
कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, 10 + 2 Important Physics Question
प्रश्न - समान लम्बाई और समान त्रिज्या के निक्रोम और तांबे के तार श्रेणीक्रम में संयोजित हैं | इनमे से धारा I प्रवाहित कराई गयी है | बताएं कौन सा तार अधिक तप्त होगा? अपने उत्तर की पुष्टि करें |
प्रश्न - क्या विद्युत् चुम्बकीय तरंगे उर्जा और संवेग वहन करती हैं?
प्रश्न - यदि बैगनी रंग के आपतित प्रकाश को लाल प्रकाश से प्रतिस्थापित कर दिया जाए तो कांच के प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण किस प्रकार परिवर्तित होगा | कारण दीजिए |
प्रश्न - उस परिघटना का नाम लिखिए जो विद्युत् चुम्बकीय विकिरणों की क्वांटम प्रकृति को दर्शाती है|
प्रश्न - एकल झिरी विवर्तन और द्वि झिरी व्यतिकरण के लिए तीव्रता पैटर्न खिचिए | अत: इस प्रकार व्यतिकरण और विवर्तन पैटर्न के बीच दो अंतर का उल्लेख करें |
प्रश्न - उस स्थिति को ज्ञात करें जिसमे विद्युत् और चुम्बकीय क्षेत्र और सदिशों की उपस्थिति में विभिन्न चालों से गतिमान आवेशित कणों का उपयोग किसी विशेष चाल से गतिमान आवेशित कणों के चयन के लिए किया जाता है |
प्रश्न - स्थायी चुम्बक और विद्युत् चुम्बक बनाने के लिए उपयुक्त पदार्थों के दो गुण लिखें |
प्रश्न - आयाम मॉडुलन किस प्रकार किया जाता है?
प्रश्न - किसी आयाम मॉडुलित तरंग के दो पार्श्व बैंडों की आवृतियाँ क्रमशः 640 kHz और 660 kHz हैं| वाहक और मॉडुलन सिग्नल की आवृतियाँ ज्ञात करें | आयाम मॉडुलन के लिए आवश्यक बैंड चौड़ाई क्या है?
प्रश्न - प्रकाश को फोटॉन कल्पना का उपयोग कर के ये दर्शायें कि अल्बर्ट आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत् समीकरण किस प्रकार स्थापित किया जा सकता है? प्रकाश विद्युत् प्रभाव के उन दो लक्षणों को लिखिए जिनकी व्याख्या तरंग सिद्धांत द्वारा नहीं की जा सकती |
प्रश्न - 1.55 अपवर्तनांक के काँच से कोई अभयोतल लेंस बनाया गया है जिसके दोनों फलकों की वक्रता त्रिज्या सामान है | यदि इस लेंस की फोकस दूरी 20 cm है तो आवश्यक वक्रता त्रिज्या ज्ञात करें |
प्रश्न - किसी कुंडली के स्वप्रेरक्त्व की परिभाषा लिखें | किसी विद्युत् वाहक बल (emf) के स्रोत से संयोजित प्रेरक L में संचित उर्जा के लिए व्यंजक प्राप्त करें |
प्रश्न - किसी मीटर सेतु का कार्यकारी सिद्धांत लिखें |
प्रश्न - किसी ट्रांसिस्टर के तीन खण्डों के कार्य लिखिए |
प्रश्न - सामान्य समायोजन में किसी खगोलीय टेलिस्कोप (दूरबीन) द्वारा प्रतिबिम्ब बनना चित्रित करते हुए किरण आरेख खिचिए|
प्रश्न - बायो - सावर्ट नियम लिखें और इस नियम को सदिश रूप में व्यक्त करें |
प्रश्न - तरंगाग्र की परिभाषा लिखें | हाइगेन्स सिद्धांत का उपयोग करके अपवर्तन के नियम को सत्यापित करें |
प्रश्न - प्रकाश के प्रकीर्णन की प्रक्रिया द्वारा रैखिकत: ध्रुवीत प्रकाश किस प्रकार प्राप्त किया जाता है? जब काँच का अपवर्तनांक = 1.5 है, तो वायु-काँच अंतरापृष्ट के लिए ब्रूस्टर कोण ज्ञात करें |
प्रश्न - संपर्क में रखें दो पतले उत्तल लेंसों के संयोजन द्वारा प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खिचिए| लेंसों की फोकस दूरी के पदों में इस संयोजन की क्षमता के लिए व्यंजक प्राप्त करें |
इस पोस्ट CBSE Class 12 Physics Most Repeated Questions 2022 In Hindi के संग्रह अगर आप को अच्छे लगे हों तो सब्सक्राइब करें और शेयर करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |