Bsc 3rd Year Maths 1&2&3 Most Important Questions 2022 In Hindi
bsc 3rd year maths 1&2&3 most important questions 2022 in hindi, bsc 3rd year maths question papers, bsc 3rd year maths 4th paper, bsc 3rd year maths important questions, bsc 3rd year maths 1st paper, bsc 3rd year maths question papers, bsc 3rd year maths notes question in hindi, bsc 3rd year maths previous question papers, bsc 3rd year maths question paper 2022, b.sc 3rd year maths question paper 2022, b.sc 3rd year maths question papers, b.sc 3rd year maths notes, बीएससी थर्ड ईयर मैथ्स, बीएससी तृतीय वर्ष गणित प्रश्न पत्र 2022, b.sc 3rd year mathematics important questions 2022 in hindi, bsc 3rd year mathematics model question paper, b.sc final year maths question papers 2022
आज सभी विद्यार्थियों के लिए इस पोस्ट में बीएससी थर्ड ईयर मैथ्स के महत्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे हैं| बीएससी तृतीय वर्ष गणित पेपर में इन प्रश्नों को पूर्व की परीक्षा में भी पूछा जा चूका है और आगामी परीक्षा के ये संभावित प्रश्न हो सकते हैं | बीएससी मैथ्स विद्यार्थियों के लिए सहज विषय तो नहीं है लेकिन सत्तत अभ्यास से और मैथ के फ़ॉर्मूला को याद रख कर आसान बनाया जा सकता है |
![]() |
Bsc 3rd Year Maths Important Questions |
आपको गणित विषय पेपर से संबंधित क्वेश्चन के दिशानिर्देशों के बारे में भी बताना है जो निम्नवत हैं| इस पेपर के तहत किसी भी परीक्षार्थी को पूरक उत्तरपुस्तिका नहीं दी जाएगी | इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की वे सभी उत्तर मुख्य उत्तरपुस्तिका में ही लिखें |
किसी एक प्रश्न के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर, उत्तरपुस्तिका में अलग अलग स्थानों में लिखें जाने की बजाए एक ही जगह लिखें | गणित के सवाल हल करने के तरीके की विधि की शुरुआत करने के पहले प्रश्नपत्र पर अपने रौल नंबर जरुर लिखें |
ये थे दिशानिर्देश | अब आप एक बात और ध्यान से पढ़ लें जिससे आप सहज तरीके से ये जान सकें की मैथ के पेपर में क्या-क्या आएगा और कैसे प्रश्नों के जबाब देने हैं | किस तरह से प्रश्नों को बनाने की विधि अपनानी है |
सबसे पहले गणित के महत्वपूर्ण सूत्र को याद कर लें या आत्मसात कर लें, उसके बाद निचे दिए गए गणित के महत्वपूर्ण सवाल को गणित नोटबुक में लिख लें | यहाँ मैथ के सिलेबस के अनुसार गणित के प्रश्नों का चयन किया गया है, अत: गणित पाठ्यपुस्तक से संबंधित प्रश्नों के सूत्र को याद कर के इन्हें हल करने की कोशिस करें | बार बार के प्रयास से आप उत्तर देने की कला को जान लेंगे और यही सूत्र याद करने का ट्रिक है |
बीएससी थर्ड ईयर मैथ फर्स्ट पेपर प्रश्न, bsc 3rd year math 1st paper questions 2022 in hindi
- प्रश्न - सिद्ध करें की प्रत्येक अपरिमित चक्रीय समूह के दो और केवल दो ही जनक होते हैं |
- प्रश्न - N कोटि के सभी सम क्रमचयों के समूह को समूहांक ज्ञात करें |
- प्रश्न - सिद्ध करें की समूह G से समूह G' में समाकारिता f एकैकी है यदि और केवल यदि f की अष्टि={e}, जहाँ e,G में तत्समक है |
- प्रश्न - निम्न में प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए - (1) एक समूह G का उपसमूह H जो G का विशिष्ट उपसमूह न हो (2) अक्रमविनिमेय समूह G का उपसमूह H जो G का विशिष्ट उपसमूह हो |
- प्रश्न - प्रदर्शित करें की प्रत्येक क्षेत्र एक पूर्णाकीय प्रान्त है परंतु इसका विलोम आवश्यक नहीं की सत्य है |
- प्रश्न - सिद्ध करें की पूर्णाकीय प्रान्त का अभिलक्षण या तो शुन्य है या अखंडनीय संख्या है |
- प्रश्न - सिद्ध करें की एक क्रमविनिमेय तत्समकी वलय एक क्षेत्र होता है यदि यह एक सरल वलय हो |
- प्रश्न - माना R एक क्रमविनिमेय तत्समकी वलय है तथा I, वलय R की एक गुणजावली है तो सिद्ध करें की विभाग वलय R/I भी क्रमविनिमेय तत्समकी वलय है |
- प्रश्न - सिद्ध करें की एक सदिश समष्टि की किन्ही दो उपसमष्टियों का सर्वानिष्ट एक उपसमष्टि होता है |
- प्रश्न - माना S तथा T सदिश समष्टि V(F) की दो उपसमष्टियां हैं तब सिद्ध करें की L(SUT)=S+T
बीएससी थर्ड ईयर मैथ सेकंड पेपर प्रश्न हिंदी में, bsc 3rd year math 2nd paper important questions 2022 in hindi
- प्रश्न - प्रदर्शित करें की फलन u=cos x cos y प्रसंवादी फलन है तथा इसका प्रसंवादी संयुग्मी ज्ञात करें |
- प्रश्न - फलनों ez तथा sin z का z=0 के सामीप्य में टेलर श्रेणी में प्रसार करें तथा प्रत्येक श्रेणी के अभिसारी होने का क्षेत्र ज्ञात करें |
- प्रश्न - मोबियस रूपांतरण की परिभाषा दीजिए | वह मोबियस रूपांतरण ज्ञात करें जो 1, i, -1 को i, 0, -i में रूपांतरित करता है |
बीएससी थर्ड ईयर मैथ थर्ड पेपर प्रश्न हिंदी में, bsc 3rd year math 3rd paper question 2022 in hindi
- प्रश्न - एक कण एक वक्र में इस प्रकार चलता है की इसके स्पर्श रेखीय व अभिलाम्बिक त्वरण सदा समान रहते हैं और इसकी स्पर्श रेखा का कोणीय वेग अचर रहता है | पाथ ज्ञात करें |
- प्रश्न - एक कण किसी वक्र में इस प्रकार गमन करता है की इसके स्पर्श रेखीय व अभिलाम्बिक त्वरण हमेशा समान रहते हैं तो सिद्ध करें की इसका वेग e के समानुपाती होता है |
- प्रश्न - एक बंदूक की गोली एक लकड़ी के तख्ते में घुसकर अपने वेग के 1/15 भाग खो देती है | उर्जा के सिद्धांत से ये ज्ञात करें की गोली को विरामावस्था में लाने के लिए ऐसे कितने तख्तों की आवश्यकता होगी |
- प्रश्न - किसी रूंडित शंकु का उसके अक्ष के परित: जड़त्व आघूर्ण ज्ञात करिए | रूंडित शंकु के सिरों की त्रिज्या a तथा b है |
- प्रश्न - लम्बवत अक्ष की प्रमेय का कथन लिखकर सत्यापित करें |
- प्रश्न - एक वर्ग ABCD की भुजाओं के अनुदिश क्रमवार 3,4,5 व 6 किलोग्राम भार के बल क्रियाशील हैं | इनके परिणामी का परिणाम, दिशा और क्रिया रेखा की स्थिति ज्ञात करें |
आपको इस पोस्ट Bsc 3rd Year Maths 1&2&3 Most Important Questions 2022 In Hindi का संग्रह अगर अच्छा लगा हो तो सब्सक्राइब करे और शेयर करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |