BA 2nd Year Psychology 3&4 Most Important Questions 2022 In Hindi
BA 2nd Year Psychology 3&4 Most Important Questions 2022 In Hindi, ba 2nd year psychology question paper, ba 2nd year psychology model paper, बीए मनोविज्ञान के प्रश्न, psychology ba part 2 important questions, ba part 2 psychology guess paper, b.a 2nd year psychology, ba 2nd year psychology question
आज इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी छात्रों को बीए सेकंड ईयर साइकोलॉजी के मॉडल प्रश्नों को बताया जा रहा है | इन प्रश्नों को पूर्व में भी परीक्षा में पूछा गया है और आने वाली परीक्षा के ये संभावित प्रश्न हो सकते हैं |
![]() |
BA 2nd Year Psychology Questions |
आपको इन प्रश्नों के उत्तर अपनी नोट बुक में खुद से तैयार करना है और उसमे आप अपने पाठ्यपुस्तक का सहारा ले सकते हैं | बहुत से प्रश्नों के उत्तर आप गूगल से भी सर्च कर के जान सकते हैं लेकिन अगर आप अपनी पाठ्यपुस्तक से पढ़ कर इन प्रश्नों के जबाब तैयार करेंगे तो उसे आप आसानी से आत्मसात कर सकेंगे |
आपको कोशिस ये होनी चाहिए की प्रशों के जबाब आपकी अपनी भाषा में हों और साफ़ सुथरी लिखावट के साथ हों| इसका एक फायदा ये भी होगा की आप परीक्षा के वक्त तनाव मुक्त रहेंगे और उत्तर को आसानी से याद कर पाएंगे |
जब भी आप इन प्रश्नों के उत्तर को तैयार करें तो अपनी पाठ्यपुस्तक के उस चैप्टर को पूरा पढ़ने का प्रयास करें, इससे आप उस चैप्टर के अन्य भाग का भी अध्यन कर पाएंगे और अगर इन सवालों के अतिरिक्त कोई अन्य सवाल भी पूछे जायेंगे तो आप उन का भी जबाब आसानी से दे पाएंगे |
बीए सेकंड ईयर साइकोलॉजी के मॉडल पेपर 3, Psychology Paper 3 Questions
- प्रश्न - शिक्षा से आप क्या समझते हैं, शिक्षा और शिक्षा मनोविज्ञान में अंतर स्पस्ट करें |
- प्रश्न - साक्षात्कार विधि क्या है स्पस्ट करें, इसके प्रमुख गुणों और सीमाओं का विस्तृत वर्णन करें |
- प्रश्न - अभिक्षमता परिक्षण क्या है और शिक्षा में इसका महत्वा क्या है बताएं |
- प्रश्न - कार्यक्रमित सीखना से आप क्या समझते हैं और दूरस्थ शिक्षा के दोषों और गुणों का विस्तृत वर्णन करें |
- प्रश्न - परीक्षा के प्रकार बताएं और निबंधात्मक परीक्षा की सीमाओं के साथ गुणों का उल्लेख करें|
- प्रश्न - शारीरिक विकलांग बच्चों से आप क्या समझते हैं, इस प्रकार के बच्चों की शिक्षा के लिए एक समुचित कार्यक्रम का सुझाव लिखें |
- प्रश्न - समस्या बालक (Problem child) आप किसे कहेंगे? इस प्रकार के बालकों की शिक्षा के लिए एक अच्छा उपाय सुझाएँ |
- प्रश्न - परामर्शन से आप क्या समझते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इनके महत्व का वर्णन करें |
- प्रश्न - शैक्षिक निर्देशन देने की प्रमुख विधियाँ कौन सी हैं, उनका वर्णन करें|
- प्रश्न - इन पर टिप्पणी करें - शिक्षा में प्रेरणा का महत्व और बुद्धि परीक्षण की उपयोगिता |
बीए सेकंड ईयर साइकोलॉजी के मॉडल पेपर 4, Psychology Paper 4 Questions
- प्रश्न - मनोविज्ञान में संरचनावाद के विकास में टीचनर के योगदान का वर्णन करें |
- प्रश्न - व्याख्या करें - संरचनावाद ने मनोविज्ञान को एक विज्ञानं के रूप में स्थापित किया |
- प्रश्न - प्रकार्यवाद क्या है और इसके शिकागो संप्रदाय की व्याख्या करें |
- प्रश्न - वाटसन के बाद के किन्हीं दो व्यवहारवाद की व्याख्या करें |
- प्रश्न - युग फ्रायेड से किस प्रकार भिन्न है और मनोविज्ञान में युंग के योगदान का वर्णन करें |
- प्रश्न - नव-विश्लेषणवादी कार्डीनर के योगदान का वर्णन करें |
- प्रश्न - मानवतावादी मनोविज्ञान को विकसित करने में मैस्लो की भूमिका का वर्णन करें |
- प्रश्न - मानवतावादी मनोविज्ञान के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं वर्णन करें |
- प्रश्न - युंग के विश्लेषणात्मक मनोविज्ञान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें |
- प्रश्न - टिप्पणी करें - मनोविज्ञान में रुथ बेनेडिक्ट का योगदान और मनोविज्ञान में एडलर की भूमिका |
ये संभावित प्रश्न है, आपको ये संग्रह BA 2nd Year Psychology 3&4 Most Important Questions 2022 In Hindi अगर अच्छी लगी हो तो सब्सक्राइब करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |