2022 में निवेश करने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन कौन कौन हैं
आज के समय में लोगों के पास बहुत से ऐसे टूल्स हैं, जिनसे वो पैसे कमा सकते हैं | उन टूल्स के बारे में वे जानकारियाँ सर्च करते रहते हैं और अपने लिए बेहतर विकल्प की तलाश करते रहते हैं | उसी क्रम में आज कुछ ऐसी जानकारियाँ इस पोस्ट के माध्यम से साझा करने जा रहे हैं, जो शायद आप को बेहद पसंद आएँगी | इन जानकारियों को देने का मकसद आपको निवेश करने का सही तरीका बताना मात्र है |
निवेश करना है या नहीं ये आप को निर्धारित करना होगा और अपने विवेक के आधार पर आप अपने पैसे निवेश करें, क्योकिं जोखिम की जिम्मेवारी भी आपकी होगी | तो आईये जानते हैं 2022 में निवेश करने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन कौन कौन हैं |
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन |
ये पांच क्रिप्टोकरेंसी 2022 में आपके निवेश के लिए लाभकारी हो सकती हैं आईये जाने वे कौन सी हैं
1. शीबाइनु( Shiba Inu) - 2022 में खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो की श्रेणी में आता है । ये पिछले साल की बेहद लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी थी और आपको बता दें की शीबाइनु एक मेम टोकन है और मार्किट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली एक टोकन के रूप में प्रचलित है | इसे 2022 के लिए मुफिद क्रिप्टोकरेंसी के रूप में देखा जा रहा है | इसकी लोकप्रियता एक मिलियन से अधिक धारकों के बीच बहुत तेजी से बढ़ी है | आपको बता दें की इस डिजिटल क्रिप्टो का रेट 0.000000000078 डॉलर था 2021 के साल में और डिजिटल क्रिप्टो 0.0000312 डॉलर के शिखर पर पहुंच गया था ट्रेडिंग के एक साल के अन्दर ही | 40 लाख प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी इसने |
2. लकी ब्लॉक (L Block ) - 2022 में आपके खरीद के लिए ये भी अच्छी क्रिप्टोकरेंसी में से एक है | इसे भी आप अपने पोर्टफोलियो में जोड़ सकते हैं | इसके लिए आपको आंकलन करना होगा की भविष्य में ये इसका मूल्य भविष्य में बढेगा या नहीं | ये लकी ब्लॉक को बेहद क्रिएटिव टीम ने बनाया है और इस आशय के साथ की बाज़ार में ये सफल होगा | इसका काम प्रोटोकॉल ब्लॉकचेन तकनीक से लॉटरी प्रक्रिया को विकेंद्रीकृत(Decentralize) करने का है| इसका एक सभसे बेहतरीन फायदा है की इस ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल कर के कोई भी व्यक्ति बिना घर के बाहर कदम रखे केंद्रीकृत(Centralized) ऑपरेटर के माध्यम से लॉटरी खेल सकता है। विश्व के लोग अपने इस पसंदीदा प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं और आराम से बिना किसी परेशानी के Bet कर सकते हैं।
3. सोलाना ( Solana) – आपको बता दें की पिछले साल की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में से एक थी सोलाना | इस चेन की स्थापना 2020 के वर्ष में हुईं थी | यह बाजार में सबसे लोकप्रिय और प्रबल ब्लॉकचेन में से एक बन गयी है आज | ये प्रूफ ऑफ हिस्ट्री पर निर्भर करने वाली चेन है और आपको बता दें की ब्लॉकचेन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा स्केलेबल में से एक के रूप में सामने आया है | आज के बाज़ार की सबसे तेज ब्लॉकचेन में से है | इसकी लेन-देन की बात करें तो एक अनुमान के हिसाब से इसका दर 60,000 प्रति सेकंड (TPS) है।
4. बेसिकअटेंशन टोकन ( BAT) – ये आज के समय की सबसे संभावित परियोजनाओं में से एक है, ब्रेव ब्राउज़र BAT टोकन के द्वारा सुरक्षित किया जाता है और आपको जानकारी दे दें की ब्रेव एक डीसेनट्रालाइज़्ड ब्राउज़र है जो इसको उपयोग करने वाले व्यक्ति को चुनने की अनुमति प्रदान करता है| बैट टोकन सर्वाधिक क्षमता वाले लोगों में शुमार माना जाता है | इसकी क्षमता के कारण इस ब्रेव ब्राउज़र को 3.0 के प्राथमिक योगदानकर्ताओं में से एक माना जाता है |
5, येरन.फाइनेंस ( Yearn.finance)- इसे भी आप 2022 में सबसे मजबूत अपवर्ड मोमेंटम मान सकते हैं | ये धीरे धीरे गति पकड़ रहा है और आपके डिजिटल एसेट पोर्टफोलियो के लिए बहुत अच्छा क्रिप्टो हो सकता है | बिटकॉइन पिछले वीक की तुलना में परिवर्तनशील नहीं रहा है और येरन.फाइनेंस में 86 प्रतिशत से भी कहीं ज्यादा की वृद्धि दर्ज कर चूका है | 2021 में इस फाइनेंस में 16 लाख का टोकन का भुगतान करने वाले व्यक्ति ने पांच महीने के बाद 69 लाख की कीमत पार करते हुयें भी इसे देखा है, इसके महंगा होने के बावजूद भी इसे विभाजित कर ख़रीदा जा सकता है |
आपको ये जानकारी कैसी लगी, अगर अच्छी लगी हो तो सब्सक्राइब करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |