दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है टॉप टेन की लिस्ट
आज जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है और टॉप टेन की लिस्ट में कौन सा धर्म सबसे ऊपर है | वैसे तो पूरे विश्व की बात करे तो इस धरा पे कई धर्म के लोग रहते हैं | कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ एक धर्म के लोगो का वर्चस्व है और कुछ ऐसे भी हैं जहाँ कई धर्म के लोग एक साथ रहते हैं |
धर्म को लेकर लगभग सभी का अपना एक मत है और दुनिया के सभी धर्म अपने धार्मिक ग्रंथो में दिए गए उपदेश और नियम के तहत काम करते हैं | जब किसी धर्म के लोग मानवता को ध्यान में रखकर काम नहीं करते तो उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ता हैं | ये विश्व के लगभग सभी देशो में होता है |
![]() |
दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है टॉप टेन की लिस्ट |
आज भी लोगो के बीच ये चर्चा का विषय होता है की दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है | विश्व के लगभग सभी देशों में दस में से आठ व्यक्ति किसी न किसी धर्म से अपने को जोड़े हुयें है आप इस बात से भी इसका आंकलन कर सकते हैं की विश्व की आबादी लगभग 770 करोड़ है और कई धर्म जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई को मानने वाले लोग रहते हैं | कही हिन्दू की संख्या अधिक है तो कही मुस्लिम की |
भारत एक ऐसा देश है जहाँ सभी धर्मो के लोगों का वास है और एक दूसरे के धर्म के प्रति सम्मान भी | आप अपने पास पड़ोश में भी देख के अंदाजा लगा सकते हैं की धर्म के मामले में भारत में कितनी विविधता और सामंजस्य है | ऐसी विविधता आप किसी और देश में नहीं देखेंगे |
जिस तरह से पाकिस्तान देश में मुस्लिमो की बहुलता है बांग्लादेश में मुस्लिमो की बहुतायत है उसी तरह से भारत में हिन्दुओ की बड़ी जमात है | यहाँ की अस्सी प्रतिशत जनसँख्या हिन्दू है | आप इसका आंकलन जनसँख्या के आधार पर भी कर सकते हैं की किस धर्म के लोग भारत में ज्यादा हैं |
भारत का मित्र देश नेपाल को देख ले, आप पाएंगे की वहाँ 100% हिन्दू लोग हैं और ऐसा कहा जाता है की नेपाल पूरी तरह से हिन्दू राष्ट्र है| वहाँ रामायण काल के बहुत से अवशेष भी मिले हैं और ये तस्दीक करते हैं की वहाँ भारत की तरह ही हिंदुत्वा को मानने वालो की जनसँख्या अधिक है |
![]() |
दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है लिस्ट |
दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है
आपके सामने कुछ और तथ्य रखना चाहता हूँ जो आपको ये समझने में मदद करेगा की दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है | अगर आप आकड़ो पर विश्वास करे तो पाएंगे की इसाई धर्म के लोग विश्व में सबसे ज्यादा हैं खासकर ऐशिया में | विश्व में करीब दो अरब लोग इस धर्म को मानने वाले हैं | ये पूरे विश्व के लोगों का एकतीस प्रतिशत के आसपास है | ऐशिया में इसाई धर्म के लोग सबसे ज्यादा मौजूद हैं |
इसके बाद इस्लाम धर्म की बारी आती है | इस धर्म को 1.6 अरब लोग मानते हैं और वे पूरे विश्व में फैले हुये हैं हाल के दिनों में समाचार पत्रों में भी पढ़ा होगा की इस्लाम का विस्तार कितनी तेजी के साथ हो रहा है | इस धर्म को मानने वाले ऐशिया में बहुत अधिक संख्या में हैं खासकर भारत में मुस्लिमो के संख्या अच्छी है |
विश्व के कुछ ऐसे भी राष्ट्र हैं जिन्होंने अपने आप को मुस्लिम राष्ट्र ही घोषित कर दिया है और उनके सभी नीति नियम अन्य देशों से भिन्न हैं | आंकड़ो की माने तो ऐसे संतावन राष्ट्र पूरी दुनिया में मौजूद हैं |
तीसरे पावदान पर आप हिन्दू धर्म को देखेंगे | इस धर्म के लगभग अस्सी प्रतिशत लोग भारत में निवास करते हैं| जैसा की ऊपर उल्लेख किया गया है की हिन्दू राष्ट्र के श्रेणी में नेपाल भी आता है | अगर आप दोनों देश की जनसँख्या के हिसाब से आंकलन करे तो बहुत बड़ी आबादी जो करीब एक अरब के बराबर होगी वो सनातन धर्म यानि हिंदुत्वा का पालन करती हैं | नेपाल के हिन्दू राष्ट्र होने के पुख्ता सबूत इतिहास में मौजूद है | हिन्दू धर्म को सनातन के साथ वैदिक धर्म भी कहाँ जाता है |
भारत के सबसे बड़ा धर्म हिन्दू और इस्लाम हैं तीसरे नंबर पर बौद्ध धर्म आता है, लेकीन पहले नंबर पर हिन्दू धर्म आता है | हिन्दू धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म और श्रेष्ठ धर्म माना गया है |
विश्व का सबसे बड़ा धर्म जनसँख्या के आधार पर
दुनिया की एक बड़ी आबादी इसाई लोगो की है और उसका प्रतिशत करीब एकतीस है | एक बड़े भूभाग पर इसाई धर्म को मानने वाले रहते हैं | इसाई धर्म को मानने वाले लोग लगभग सभी देशों में मिल जाते हैं कही इनका प्रतिशत कम है और कही ज्यादा | अगर आकड़ो के हिसाब से कहा जाये तो एक-सौ में एकतीस लोग इसाई धर्म को मानने वाले मिल जायेंगे | प्रायः ये भी देखा जाता है की इसाई धर्म की मिशनरी किसी न किसी रूप में लगभग विश्व के सभी देशो में मौजूद हैं |
दुनिया के धर्मो की सूचि
- इसाई धर्म के लोग - लगभग 2.2 अरब
- इस्लाम धर्म के लोग - 1.6 अरब
- हिन्दू धर्म के लोग - 1 अरब
- नास्तिक लोग की संख्या - 1 अरब
- चीनी लोगो के संख्या - लगभग 39 करोड़
- बौद्ध धर्म के लोग - लगभग 37 करोड़
- अफ्रीका के परंपरा को मानने वाले लोग - लगभग 40 करोड़
- सिख धर्म के लोग - 2.3 करोड़
- यहूदी धर्म के लोग - 1.4 करोड़ के आसपास
- जैन धर्म के लोग - 40 लाख
इस पोस्ट के माध्यम से आज आपको पता चल गया होगा की दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है | आकड़ो के अनुसार ऊपर दिया गया चार्ट आपको प्रभावित कर सकता है और आप भी अपने धर्म का स्थान जानने को उत्सुक हो सकते हैं, लेकिन पूरे विश्व में सबसे बड़ा धर्म मानवता है |
कोई धर्म ये नहीं सिखाता की आप उसे एक नंबर देकर अपने आप को संतुष्ट करे की मेरे धर्म का नंबर सबसे ऊपर है | उस धर्म में मौजूद तथ्य और उनके ग्रंथो में निहित नियम मानव जाती के उत्थान और प्रगति को सुविचार के साथ आगे बढाने को प्ररित करता है न की रैंकिंग को |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |