ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता?
आईये आज जानते हैं ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता? विश्व में पशु पक्षियों की भी अपनी एक कहानी है जो लोग जानना चाहते हैं और ये उनके सामान्य ज्ञान के लिए आवश्यक है लेकिन इस आधुनिकता के दौर में लोगो ने किताबो को पढना ही छोड़ दिया है और अपने समय को बचाने के लिए इन्टरनेट और गूगल के ज्ञान पर आश्रित हो गए हैं |
ये सही नहीं है शायद उन्हें ये नहीं पता है की गूगल पर दिए जाने वाला ज्ञान भी किताबो पर ही आधारित है लेकिन क्या उस ज्ञान को देने वाले ने तथ्यों को सही ढंग से समझ कर गूगल को बताया है या कुछ भी छोटी जानकारी मिलने पर साझा कर दी है | इस में अधुरा ज्ञान मिलने की संभावना बहुत रहती है |
![]() |
ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता |
बहुत से जानवर और पक्षी अपने प्राकृतिक संरचना के कारण लोगो के कौतुहल का विषय बन जाते हैं जैसे की आज हम ये जानने की कोशिश कर रहे हैं की कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता है |
आपको ये जानकर हैरानी होगी की दुनिया में एक पक्षी ऐसा भी है जो दौड़ने में तो माहिर है और 70 किलोमीटर की रफ़्तार चुटकियो में पकड़ लेता है लेकिन उसके पंख होने के बावजूद वो उड़ नहीं सकता है, ये अफ्रीका में पाया जाता है | इसका नाम है ऑस्ट्रिच (शतुरमुर्ग) | इसकी शारीरिक बनावट पर कुछ कहा जाये तो इसकी गर्दन और पैर बहुत ही लम्बे होते हैं | ये अन्य पक्षियों के वनिस्पत बड़े अंडे देती है |
अब आते हैं दूसरे पक्षी पर | आपने पेंगुइन का नाम तो सुना ही होगा और कई बार किसी शोर्ट फिल्म में कौए के आकर के पक्षी को अपने निचे के पैरो पर चलते हुये भी देखा होगा | ये पक्षी अंटार्टिका द्वीप पर पाया जाता है दक्षिणी गोलार्ध का मूल निवासी होता है | ये ठंढी जगह पर रहने का आदि होता है और पानी में भी साथ मिनट तक मछली पकड़ने में माहिर होता है |
तीसरा पक्षी जो उड़ नहीं सकता, वो है ऐमू | ये ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है | इसकी लम्बाई बहुत अधिक होती है| अन्य पक्षियों से इसकी लम्बाई सामान्य से ज्यादा होती है | विशालकाय होने के साथ ही ये ऑस्ट्रेलिया का रास्ट्रीय पक्षी भी है | इसे ऑस्ट्रेलिया का उड़ान रहित पक्षी भी कहा जाता है | इसका वजन 30 से 40 किलो तक होता है, जो बहुत ही ज्यादा है और इसके आकार का आप अंदाजा इसी से लगा सकते हैं | इसकी लम्बाई 1.8 मीटर है और स्पीड 50 किलोमीटर/घंटा |
चोथा पक्षी है 'गुआम रेल' | ये भी एक पक्षी है जो यूनाइटेड स्टेट के गुआम टेरिटरी में पाया जाता है और उड़ नहीं सकता है | आपको ये पक्षी साधारन्यतः देश के चिड़ियाघरो में देखने को मिल जाता है | ये एक लुप्तप्राय पक्षी की श्रेणी में आता है |
इन सबो के अतिरिक्त कुछ और पक्षी है जो इस श्रेणी में आते हैं जो हैं - दक्षिण द्वीप में पाए जाने वाला 'ताकाह', न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला 'काकापो', बेका और किवी, अटलांटिक का फोल्कलैंड स्टीमर डक | इसके साथ ही एक पक्षी एकिडना भी उड़ने में लाचार है |
आज आपको ये जानकारी हो गयी होगी की ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता | आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के बताये और अगर अच्छी लगी तो सब्सक्राइब करे |
इन्हें भी पढ़े
ग्रेजुएशन के बाद नौकरी कैसे पाये?
भारत देश कब आजाद हुआ था किस सन में
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है बताइए
सबसे ताकतवर मुस्लिम देश कौन सा है
साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब किया था
दुनिया में कुल कितने देश है 2021 में
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें