College Day Celebration क्यों जरुरी है, आईये जानते हैं
आईये जानते हैं कि College Day Celebration क्यों है जरुरी| जब हम स्कूल की पढाई को समाप्त कर के कॉलेज में नामांकन के लिए जाते हैं तो एक नयी पारी की शुरुआत करते हैं| आज हम एक पैराग्राफ पढेंगे जो कॉलेज में होने वाले वार्षिक समारोह (Paragraph On Annual Function) का विवरण देगा|
नए लोगो से मिलना जुलना होता है| नए संगी साथी अपने लिए और हमारे लिए एक नयी शुरुआत की शुभकामना के साथ मिलते हैं|
स्कूल में पढाई के समय बच्चे बहुत कोमल स्वभाव के होते हैं और बहुत जल्द एक दूसरे में घुल मिल जाते हैं| लेकिन कॉलेज में लाइफ स्टाइल एकदम बदल जाती है| यहाँ एक परिपक्वता काम करने लगती हैं|
जैसा की आप जानते हैं की कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन (Annual Function in College) किया जाता है जो एक तरह से कॉलेज का एनुअल डे (Annual Day College) होता है, ये फंक्शन बच्चो को एक दुसरे को समझने और अच्छी प्रतिस्पर्धा को जन्म देने के लिए की जाती है जिसमे बच्चे लोगो और सहयोगियों को सम्मान देते हुये अपने बेहतरीन दोस्त बनाते हैं और एक तरह से वो दोस्ती लम्बे समय तक कायम रहती भी है|
![]() |
welcome speech on annual function day (paragraph) |
बच्चे जब नए कॉलेज में जाते हैं तो उसके कल्चर और इतिहास के बारे में बहुत कम जानते हैं| उन्हें इन बातो को जानने का पूरा अधिकार है और उन्हें जानना भी चाहिए| कॉलेज के इतिहास की जानकारी उन्हें ये बताएगी की उनको कॉलेज के किन मूल्यों को ध्यान में रख कर पढ़ाई करनी हैं|
कॉलेज के अच्छे इतिहास का प्रभाव भी वंहा के विद्यार्थियों पर पड़ता है| ये सभी तरह की जानकारी College Day Celebration या कहे College Fest के दिन उन्हें मिलती है| इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में कॉलेज मनाता है और अपने पुराने दिनों की याद को ताज़ा करता है|
उस कॉलेज के टीचर्स और कार्यालय कर्मी उस दिन कॉलेज की सफाई करवाते हैं और उत्साह पूर्वक बच्चो में मिठाई आदि प्रदान किया जाता है|
College Day के दिन विद्यालय के काम काज तो बंद रहते हैं लेकिन सभी लोग विद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिए आगे की तैयारी करते हैं| इस दिन college day song को बच्चे कोरस के साथ गाते हैं|
ये सांग प्रत्येक साल उत्साह के साथ गया जाता है और बच्चो को कॉलेज के साथ जुड़ने को प्रेरित करता है|
प्रत्येक साल college day celebration के दौरान फोटो खींचे जाते हैं और उन college day images को फ्रेम करा कर ऑफिस की दीवारों पर ईस्वी के साथ बाकि फोटो के साथ लगा दिया जाता है|
जो ऑफिस में आने वाले लोगो को कॉलेज में होने वाले एक्टिविटी और बदलाव को दिखता है| इन तस्वीरों में कॉलेज में पुराने प्राचार्य से नए तक की तस्वीर होती है और उनके आने और कॉलेज से जाने तक का समय इंगित होता है|
कॉलेज में होने वाले सेलिब्रेशन में स्टूडेंटस का जुड़ाव मनोवैज्ञानिक तौर पर होता है और वे टीचर्स, प्राचार्य और कर्मचारी को सम्मान देते हैं| उन्हें ऐसा प्रतीत होता है की ये कॉलेज उनका है और यहाँ काम करने वाले सभी लोग उनके भविष्य को बनाने में महतवपूर्ण योगदान दे रहे हैं, वो इनके बिना अधूरा है|
ये फीलिंग्स आना स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य के लिए बहुत जरुरी है| आज कल कॉलेज के लड़को या लड़कियों में बड़ो का सम्मान देने का प्रचलन समाप्ति की और है लेकिन college day celebration के द्वारा इन्हे एक दूसरे के महत्त्व को समझाया जा सकता है|
कॉलेज डे कोट्स (college & school annual day quotes in hindi)
यहाँ कॉलेज के दिनों में की गयी शायरी समर्पित है|
कॉलेज में स्कूल के दिनों की याद आई
जवानी में बचपन के दिनों की याद आई,
काँटों को चुना तो फूल की याद आई
ज़िन्दगी को क़रीब से देखा तो दोस्तों की याद आई|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महत्वपूर्ण निर्देश - कृपया स्पैम कमेंट न करें | कृपया जो भी आपके सुझाव हैं उसे जरुर कमेंट में सम्मलित करें और अगर आपने भी कोई पोस्ट लिखी है तो उसके लिंक को साझा करे |